फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हिंदी के विकास से ही राष्ट्र की उन्नति : हृदय नारायण दीक्षित

हिंदी के विकास से ही राष्ट्र की उन्नति : हृदय नारायण दीक्षित

Sat, 03 Feb 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
हिंदी के विकास से ही राष्ट्र की उन्नति : हृदय नारायण दीक्षित
संगोष्ठी में बोलते हृदय नारायण दीक्षित। - फोटो : Amar Ujala
हिंदी एक समृद्ध भाषा है। इसके विकास से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए आजादी के पहले से ही सभी लोग एकमत और एकजुट थे, किंतु आजादी के बाद सत्ता मिली तो कांग्रेस की कथनी व करनी में फर्क आ गया और उसने हिंदी की उपेक्षा की। स्वयं महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तक में कहा है कि मुझे हिंदी बोलने में परेशानी होती है, फिर भी मैं चाहूंगा कि हिंदी ही हमारी राष्ट्रभाषा हो।
विज्ञापन


ये बातें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहीं। कहा कि आजादी के लिए संघर्ष के दौरान जवाहरलाल नेहरू ने भी कई बार कहा था कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा हो, किंतु बाद में संविधान निर्माण के दौरान वह अपनी बातों से मुकर गए।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदी का वर्चस्व देश के समूचे क्षेत्र में है। पहले जहां लोग हिंदी बोलने से कतराते थे, आज हिंदी भाषा से ही उनका विकास संभव हो सका है। हिंदी आत्मीय भाषा है, जो दिलों को आपस में जोड़ती है। अंग्रेजी की अपेक्षा हिंदी सरल व समृद्ध भाषा है जो स्पष्ट अर्थ प्रकट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त ने कहा कि संस्थान देश ही नहीं विदेशों में भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति कटिबद्ध है। हिंदी आज तेजी से बढ़ रही है। कोई भी सरकार हिंदी के विकास यात्रा में अवरोधी नहीं हो सकती। लेकिन हिंदी को अपने विकास के आयाम बढ़ाने होंगे। इसे भारत के जन-जन की भाषा बनानी होगी। यह राष्ट्रीय कार्यशाला हिंदी के विकासात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।


इससे पहले प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट करके उनका स्वागत किया। संचालन डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. कन्हैया सिंह, सुबोध मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed