फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिन भर मौसम ने कंपकंपाया, पारा 8 डिग्री

मौसम ने दिन भर कंपाया, पारा पहुंचा आठ डिग्री

Mon, 18 Dec 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
दिन भर मौसम ने कंपकंपाया, पारा 8 डिग्री
कोहरे में डूबा शहर। - फोटो : Amar Ujala
सोमवार की सुबह ठंड के इस मौसम की अब तक सबसे सर्द रही। पारा गिरकर आठ डिग्री हो जाने से गलन बढ़ गई। दोपहर तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। दोपहर बाद सूरज निकलने से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन एक घंटे बाद सूरज के कोहरे में छिप के साथ ही फिर से ठंड बढ़ने लगी। कोहरा इस कदर छाया हुआ था कि 50 मीटर की दूरी की चीजें भी ठीक से नहीं दिखाई दे रही थीं। सड़कों पर लोग हेड लाइट जलाकर गाड़ी चलाते नजर आए।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर नवंबर में सामान्य न्यूनतम तापमान 10 डिग्री माना जाता है, लेकिन सोमवार की सुबह तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम पारा सामान्य से करीब चार डिग्री कम दर्ज किया गया। कुछ ऐसा ही अधिकतम तापमान के साथ हुआ। नवंबर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान मात्र 19 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दरअसल वातावरण में आर्र्दता काफी बढ़ जाने की वजह से कोहरा छाया रहा। वहीं पूर्वोत्तर दिशा से करीब पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने ने कंपकंपी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अभी और बढ़ेगी ठंड, घना होगा कोहरा
मंगलवार को तापमान में अभी और गिरावट आने के आसार हैं। तापमान करीब सात डिग्री तक पहुंच सकता है। कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिन अभी और सर्द होंगे। कोहरा भी काफी ज्यादा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
घने कोहरे के बावजूद स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे। वहीं खुली गाड़ियों में जाने वाले बच्चों को ठंड की काफी मार झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान में गिरावट आएगी, लिहाजा बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

गर्म कपड़ों की दुकान पर उमड़ी भीड़
तापमान के गिरने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में गर्मी आ गई है। तिब्बती मार्केट में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शास्त्री चौराहे पर बिकने वाले ऊनी कपड़ों के खरीदारों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई।


मौसम का तेवर दे सकता है फीवर
सर्द मौसम में थोड़ी सी असावधानी आपको बीमार कर सकती है। चिकित्सक इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास सावधानी की जरूरत बता रहे हैं। वहीं हृदयरोग, दमा, ब्लडप्रेशर आदि के मरीजों को भी ठंड से बचाव की राय दे रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके सुमन ने बताया कि सर्दी में सांस से जुड़े रोगों के मरीज बढ़ जाते हैं। ऐसी समस्या हो तो सुबह की सैर ठीक नहीं। सुबह-शाम घर से बाहर निकलें, तो गर्म कपड़े पहनें। कान ढंककर रखें। रक्तचाप के मरीजों को भी सावधान रहने की जरूरत है। गर्म पानी का सेवन करें। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम से परहेज करें। तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर की राय जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed