{"_id":"5a1709d74f1c1b71548bee29","slug":"91511459287-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वाहन की टक्कर से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित वाहन की टक्कर से तीन घायल
Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
deoria
deoria
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड पर बृहस्पतिवार शाम के करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित बोलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से नाराज लोगों ने चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जल गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर स्थिति को संभाला। चालक को नशे में धुत होना बताया जा रहा है। हादसे में घायल तीनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुसहरी के रहने वाले रामसरन राजभर पुत्र रामअधार का निजी चार पहिया वाहन है। गुरुवार को वह इलाके के एक गांव से बारात लेकर सदर कोतवाली के बैकुंठपुर जा रहे थे। अभी वह चार पहिया वाहन लेकर भीखमपुर रोड में पहुंचे थे कि चालक नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही दो बाइक में ठोकर मार दिया। इससे एक बाइक पर सवार खुखुंदू के नूनखार के रहने वाले प्रभाकर तिवारी 28 पुत्र कौशल तिवारी, रामपुर कारखाना के कुशहरी की मीना देवी 28 पत्नी विक्की, विकास 20 घायल हो गए हैं। इससे नाराज लोगों ने चालक रामसरन की पीटा और वाहन को आग के हवाले कर दिया। वाहन में सवार बरातियों ने मौके से भागकर जान बचाई। सीओ संदीप सिंह, कोतवाल राय साहब यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस के वाहन ने पहुंचकर आग बुझाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल गया था। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। वाहन चालक रामसरन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।