{"_id":"5a086f244f1c1b8d698baede","slug":"91510502180-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेक्ट्रम में रंगारंग कार्यक्रमों ने बिखेरे हर रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेक्ट्रम में रंगारंग कार्यक्रमों ने बिखेरे हर रंग
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी एजुकेशन एकेडमी का वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम-2017 रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों को पेश कर माहौल में मस्ती घोल दी। कथक, भांगड़ा, कोली, संभलपुरी और राजस्थानी नृत्य पेश कर एक ही मंच पर देश की विभिन्न संस्कृतियों को मंच पर उतारा। कार्यक्रम का शुभांरभ नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यालय के एंथम के साथ हुई। उसके बाद नौनिहालों ने कव्वाली की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद हनुमान मंगलाचरण पेश कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ की प्रस्तुति ने श्रोताओं को तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कोली से महाराष्ट्र की झलक और मछुआरा महोत्सव से महाराष्ट्र की परंपरा की झलक दिखी। वहीं कथक, संभलपुरी नृत्य के बाद भांगड़ा ने समारोह को ऊंचाई प्रदान की। इसके बाद बच्चों ने नाटक विला फॉर सेल और लाफ आउट लाउड ने श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं सेव द गर्ल्स चाइल्ड नाटक के जरिए घटते लिंगानुपात से समाज की बिगड़ती स्थिति लोगों के सामने पेश की।
प्रधानाचार्य प्रियंवदा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान साल 2017 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में पुरस्कार भी वितरित किया गया।