फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छह घंटे तक स्कूल में बंद रही छात्रा

छह घंटे तक स्कूल में बंद रही छात्रा

Wed, 01 Nov 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे तक स्कूल में बंद रही छात्रा
स्कूल में बंद छात्रा अपनी मां के साथ। - फोटो : Amar Ujala
 शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की लापरवाही से कक्षा आठ की एक छात्रा (14) की जान पर बन आई। परीक्षा के बाद सभी छात्रा को क्लास रूम में बंद कर घर चले गए। इधर, छात्रा के घर न पहुंचने से परेशान परिवार वाले काफी खोजबीन के बाद जब स्कूल पहुंचे तो वह क्लास रूम में बेंच पर हाथ में कॉपी लिए सोते मिली। कमरे का ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला गया। छह घंटे क्लास रूम में अकेलेपन की यातना झेलने वाली छात्रा बेहद सदमे में थी। भूख-प्यास से तड़पी छात्रा क्लास रूम से बाहर आते ही मां से लिपटकर रोने लगी। इससे नाराज गांव वालों ने दूसरे दिन सुबह स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कुछ स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने घटना को गंभीर बताते हुए खंड शिक्षाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


भटहट के महरी जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को दूसरी पॉली में संस्कृत की परीक्षा थी। गांव के सुदर्शन की बेटी अनुपमा भी कक्षा आठ की 27 परीक्षार्थियों में शामिल थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अनुपमा को झपकी लग गई और वह बेंच पर ही सो गई जबकि अन्य विद्यार्थी घर चले गए। उधर, कमरे के बाहर बैठीं प्रभारी प्रिंसिपल प्रतिमा देवी और तीन महिला शिक्षकों न तो कॉपी का मिलान किया और न ही कमरे में देखने गईं। कक्षा छह के छात्र विनीत ने क्लास रूम में ताला लगाकर चाभी उन्हें दे दी। छुट्टी के एक घंटे बाद भी जब अनुपमा घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। रात नौ बजे तक जब छात्रा का पता नहीं चला तो मां मैना देवी ने प्रभारी प्रिंसिपल को फोन कर बेटी के बारे में पूछताछ की। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने अनुपमा को स्कूल से बाहर जाते हुए नहीं देखा। उन्होंने उसके क्लास रूम में होने की शंका जाहिर की। इसके बाद स्कूल पहुंचे भाई अमित ने खिड़की के रास्ते जब अंदर देखा तो अनुपमा बेंच पर सोती मिली।
विज्ञापन


प्रिंसिपल को सूचना देने के बाद घरवालों ने क्लास रूम का ताला तोड़कर अनुपमा को बाहर निकाला। इस घटना की खबर गांव में फैलते ही नाराज ग्रामीण मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंच गए। उन्होंने कमरे का ताला खोलने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र से मौके पर पहुंचे सह समन्वयक अभिमन्यु त्रिपाठी, रवि प्रकाश सिन्हा, आनंद मोहन और शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेंद्र राय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी प्रिंसिपल ने इसे मानवीय भूल बताते हुए गांव वालों से खेद प्रकट किया और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed