फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शादी ‘तोड़ी’, बिजली के पोल पर चढ़ा युवक

शादी ‘तोड़ी’, बिजली के पोल पर चढ़ा युवक

Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
शादी ‘तोड़ी’, बिजली के पोल पर चढ़ा युवक
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। मनबढ़ युवक ने पहले घर आई भाई की साली को मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। जब लड़की घर वालों ने इस पर ऐतराज जताते हुए शादी तोड़ दी तो वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। नशे में धुत युवक को करीब दो घंटे तक परिजन और ग्रामीण मनाते रहे। तब जाकर वह किसी तरह उतरा। मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गेरुइया गंाव का है। गेरुइया गांव के एक युवक का विवाह ढेबरुआ थाना क्षेत्र में हुआ है। नवरात्र में उसकी साली गेरुइया आई थी। युवक का छोटा भाई (20) गांव के अन्य लोगों व साली के साथ मंगलवार को बस्ती के भानपुर बैड़वा समय माता दर्शन को गए थे। बताते हैं कि युवक ने यहीं युवती के मांग में सिंदूर डाल दिया और हार पहनाकर मंदिर के सात फेरे भी ले लिया। साथ गए लोगों के माध्यम से सूचना लड़की के घर वालों को मिली तो वह बुधवार को गेरुइया पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों के बीच दिन भर चली पंचायत के दौरान लड़की ने युवक पर जबरन शादी करने आरोप लगाया। परिजनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए शादी तोड़ दी और लड़की को लेकर घर चले गए। इससे क्षुब्ध युवक देर शाम गांव में बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक नशे में धुत था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सूचना घर वालों को दी। उपकेंद्र पर अवगत कराते हुए बिजली आपूर्ति बंद रखने को कहा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मान-मनौव्वल व लड़की के घर वालों से वार्ता कर समाधान निकालने के आश्वासन के बाद युवक पोल से उतरा। त्रिलोकपुर एसओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है। युवक नशे में धुत था। कड़ी हिदायत देकर घर वालों को सौंप दिया गया। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed