फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक की डिकी तोड़ उड़ाए 11 हजार

बाइक की डिकी तोड़ उड़ाए 11 हजार

Thu, 14 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक की डिकी तोड़ उड़ाए 11 हजार
कुशीनगर। बुधवार की दोपहर में हाटा कस्बे के करमहां चौराहा पर खड़ी व्यक्ति की बाइक की डिकी तोड़कर उचक्कों ने 11 हजार रुपये उड़ा दिए। बाइक मालिक गाड़ी खड़ी कर दुकान पर दवा लेने लगा था। हाटा कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव करजहां निवासी वजीर अंसारी बुधवार की दोपहर में हाटा कस्बे के स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर करमहा चौराहे पर पहुंचे। एक दवा की दुकान के सामने बाइक खड़ी करके दवा खरीदने लगे। इतने में ही उचक्कों ने बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे 11 हजार रुपये तथा अन्य कागजात उड़ा दिए। जब वह दवा लेकर वापस लौटे तो बाइक की डिकी टूटी हुई थी। इस पर शोर करने लगे, जिससे आसपास के काफी लोग ने जुट गए। बाइक सवार ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना है तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed