{"_id":"59b83f014f1c1bee7f8b6586","slug":"91505246977-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी अब प्राथमिक विद्यालय को बनाएंगे कान्वेंट जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी अब प्राथमिक विद्यालय को बनाएंगे कान्वेंट जैसा
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
आईजी मोहित अग्रवाल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीतपुर को कान्वेंट की तर्ज पर हाईटेक बनाने के बाद प्राथमिक विद्यालय की सूरत बदलने का भी जिम्मा उठाया है। इसके लिए उन्होंने एक समाजसेवी और एक बड़े व्यापारी से मदद की सहमति भी ले ली है। उनकी मदद से स्कूल के जर्जर भवन की जगह पर नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा और उसमें डेस्क, बेंच की भी व्यवस्था की जाएगी। आईजी ने बताया कि जल्द ही स्कूल में काम शुरू हो जाएगा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के लिए आईजी ने पहले इसे गोद लिया था। वह हफ्ते में दो दिन खुद विद्यार्थियों को पढ़ाने स्कूल जाते थे। इस काम में आईजी ने व्यापारी नवीन अग्रवाल की मदद से इसके जर्जर भवन को ठीक कराने काम शुरू कराया। उन्होंने क्लार्क होटल के मालिक पवन बथवाल से भी संपर्क किया। उनकी मदद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का काम पूरा करा लिया। अब विद्यालय में बेंच, सीट की व्यवस्था करने के साथ ही दीवारों की रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। इसके बाद आईजी ने अब इसी विद्यालय के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय को सुधारने का जिम्मा उठाया है। इस पहल में समाजसेवी अरुणेश शाही ने तीन कमरे और व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने दो कमरा बनाने का जिम्मा उठाया है।
इनरव्हील की मदद से जूते दिए
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीतपुर में आईजी ने इनरव्हील की मदद से बच्चों को जूते बांटें। नए जूते पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
प्राथमिक विद्यालय जीतपुर के जर्जर भवन को बनाने और कान्वेंट की तर्ज पर विकसित करने के लिए व्यापारियों ने मदद को हाथ बढ़ाया है। जल्द ही इस विद्यालय पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- मोहित अग्रवाल, आईजी