{"_id":"59720dbe4f1c1b46348b46e0","slug":"91500646846-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल महराजगंज व सिद्धार्थनगर निरीक्षण करेंगे परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल महराजगंज व सिद्धार्थनगर निरीक्षण करेंगे परिवहन मंत्री
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 23 जुलाई को आएंगे। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मंत्री महराजगंज और सिद्धार्थनगर बस स्टेशन और डिपो का निरीक्षण करने जाएंगे। सप्ताह भर बाद ही मंत्री के आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं आरएम सुग्रीव राय ने सभी एआरएम को पत्र भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन मंत्री क्षेत्रवार सभी जिलों का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछली दफा वे निरीक्षण में देरी होने पर महराजगंज और सिद्धार्थनगर नहीं जा सके थे। गोरखपुर बस डिपो में बस की इमरजेंसी खिड़की न खुलने और गंदगी देखकर नाराजगी जताई थी। सप्ताह भर बीतने के बाद भी अफसरों और कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। अभी भी बस स्टेशन पर जलभराव और गंदगी पसरी हुई है। आरएम ने बताया कि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी एआरएम को सूचना दे दी गई है। गोरखपुर में अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद महराजगंज और सिद्धार्थनगर निरीक्षण प्रस्तावित है।