फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   88 km's wind create problem

88 किलो मीटर की रफ्तार, हो गया भारी नुकसान

Fri, 13 May 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 13 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
88 km's wind create problem
कोतवाली रोड पर गिरा बिजली का पोल । - फोटो : shivharsh
बृहस्पतिवार रात में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला और 88 किलो मीटर की रफ्तार से चली हवा से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। छतों पर लगे होर्डिंग के स्ट्रक्चर ढह जाने से मकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर टेलीफोन और बिजली के खंभों के गिरने से संचार और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इस दौरान गोरखपुर में करीब 11 मिलीमीटर बारिश भी हुई। इसके चलते कई दिनों बाद शुक्रवार को मौसम 35 डिग्री सेल्सियस पर आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


कई दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार की रात में अचानक तेज हवा चलने लगी। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी होने लगी। मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक हवा लगभग 88 किलो मीटर की रफ्तार से चल रही थी। इसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


बहुत से घरों में लगे टीन शेड उड़ गए। कई स्थानों पर होर्डिंग के स्ट्रक्चर गिरने से काफी नुकसान हुआ। पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हुए। कुसुम्ही जंगल के पास रास्ते पर पेड़ गिरने से आवागमन में बाधा रही। इसके अलावा भी आंधी पानी ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। इसके इतर बारिश की वजह से गर्मी से परेशान लोगों ने ठंड का एहसास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपर एयर सर्कु लेशन बना हुआ था। इसी से बारिश हुई है। उत्तर पूर्व की ओर से 88 किलो मीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। गोरखपुर में 11 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि फरेंदा में तीन मिलीमीटर बरसात हुई। 15 मई को भी छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed