{"_id":"5c924b42bdec22147760f49b","slug":"81553091394-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त प्रह्लाद के पूजन से शुरू हुई होलिकादहन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त प्रह्लाद के पूजन से शुरू हुई होलिकादहन की शोभायात्रा
Wed, 20 Mar 2019 07:46 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
होलिका दहन की शोभायात्रा बुधवार की शाम को रंग की फुहारों के बीच धूमधाम से निकाली गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। होलिका दहन की शोभायात्रा बुधवार की शाम को रंग की फुहारों के बीच धूमधाम से निकाली गई। होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से निकली इस शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान प्रह्लाद की पूजा-अर्चना कर किया गया।
रंग-अबीर और गुलाल से सराबोर होली गीत गाते चल रहे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासी कटरा, बेनीगंज, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, नार्मल होते हुए पांडेयहाता स्थित होलिकोत्सव स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर होलिकादहन किया।
शोभायात्रा में अघोरियों की भस्मीभूत होली, अशोक वाटिका में बजरंग बली, सीता जी, भक्त प्रह्लाद को गरम तेल में डालते हुए, सत्यभामा कृष्ण भगवान को तौलते हुए, राधा-कृष्ण, कृष्ण-अर्जुन आदि झांकियां जैसे-जैसे आगे बढ़ती रही रास्ते में इंतजार कर रहे श्रद्धालु रंग-अबीर और फूल के साथ इसमें शामिल होते जा रहे थे। समूचा वातावरण जय श्रीराम और भक्त प्रह्लाद के जयघोष से गूंजता रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटवा, महामंत्री रामप्रकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी विजय पटवा आदि मौजूद रहे।