{"_id":"5c6af91bbdec22271f342d8b","slug":"81550514459-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल जलाकर शहीद जवानों की किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल जलाकर शहीद जवानों की किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडल जलाकर शहीद जवानों की किया नमन
विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए, दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लोगों का आक्रोश
सिद्धार्थनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सोमवार को भी विभिन्न स्थानों पर लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया और पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाकर पाक विरोधी नारे लगाए गए।
सदर ब्लॉक के ग्राम करौती में शिवकुमार उर्फ मुन्ना सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर पुष्पा सिंह, विश्वजीत सिंह, युवा नेता उमेश सिंह, शैलेश सिंह, राम मनोहर सिंह, आनंद सिंह, रिशू सिंह, कुंवर सिंह मौजूद रहे। चिल्हिया में बृजेश मेमोरियल सेवा कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. राजेश गुप्ता, सोनू, प्रदीप, रामू, श्यामू, त्रिलोकी, राघव, संतोष चौधरी मौजूद रहे।
मुख्यालय पर एनएच अजनबी सोशल वर्कर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एनएच अजनवी, राधेश्याम चौरसिया मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुनियांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बीएसए राम सिंह, अनिल त्रिपाठी, शमसुद्दीन अहमद, अभय, सलाहुद्दीन, चन्द्रभान, प्रिन्स मिश्रा, अनिरूद्ध मौर्या, धनन्जय, नागेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरूआ एवं कम्हरिया में राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं शहीद जवानों की याद में सोमवार को जुलूस निकाला। एसआई जीवन त्रिपाठी, सिपाही रामकुमार सिंह, रामशंकर गुप्ता, गणेश मिश्रा, प्रधान मल्हू यादव, धर्मेन्द्र जायसवाल, रामवृक्ष निषाद, रोहित, राजनेत गुप्ता, गुडलेश, मुकुल आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक गौरडीह व गोनरा चौराहे की दुकानें बंद रही। शिव कुमार दुबे, राजेश कुमार दुबे, मौलाना ग़ुलाम गौश, गौरडीह संतोष कुमार, हरिराम दुबे, महेश कुमार दुबे, बृजेश दुबे, मोहरलाल दूबे आदि की मौजूदगी रहीं।
भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के नेतृत्व में परिसर में शोकसभा आयोजित कर शहीदों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद लोगों ने पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। जखौली गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उमेश पांडेय, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, विनोद दूबे, साहब पांडेय, संतोष पासवान, बालकृष्ण मौर्या, धर्मेन्द्र अग्रहरि, काजी किताबुल्लाह, महफूज, संतोष गुप्ता, रामख्याल, रामफेर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पाक के पीएम का पुतला जलाया
डुमरियागंज। सोमवार को डुमरियागंज अधिवक्ता सभागार से एक साथ सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए मंदिर चौराहे पहुंचे। यहां पाकिस्तानी पीएम का पुतला जलाकर लोगों ने पुलवामा की घटना पर आक्रोश जताया। बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि सब लोग प्रतिदिन अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अंशदान देंगे। इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मलिक परवेज, शैलेन्द्र रावत, राजेश दूबे, हरीन्द्र मौर्य, अखिलेश मिश्र, मनोज मौर्या, भारत भूषण, रंजीत पासवान, नदीम अहमद, रूपेन्द्र मोदनवाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र विश्वकर्मा, गणेश शंकर आदि मौजूद रहे।
वहीं युवा कांग्रेस के द्वारा आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। देवेन्द्र कुुमार गुड्डू, सौरभ सिंह, रजनीश त्रिपाठी, सूरज राय, आमिर मोईन, सर्वेश सिंह, सादिक अहमद, शाहरूख पठान, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
इटवा में हियुवा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का इटवा चौराहे पर पुतला जलाकर विरोध जताया। इन्द्रसेन सोनी, आशुतोष सिंह, केके, राहुल सिंह, सतीश सोनी, सुरेन्द्र सोनी, आकाश श्रीवास्तव, सनी, अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।
सेनानियों की बैठक में जवानों को श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की बैठक में पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एक स्वर से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री से दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करने का अनुरोध किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष बेचई यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर के बीच पुलवामा में हुए आतंकी घटना में बड़ी संख्या में शहीद जवानों का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार की गई। जगदीश पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, अरुण सिंह, जय सिंह, हनुमान सिंह, गंगाराम, राम मिलन, पन्ना लाल यादव, रामाश्रय, बलिभद्र मिश्र, विजय कुमार, प्रहलाद, रामजी, राम झगरू, केशव राम निषाद, अदालत, दीनानाथ, परशुराम, रमजान, वंश बहादुर, घुरहू प्रसाद, मुनिराज, संत प्रसाद, राम प्रसाद, सोमनाथ गिरि, बेचन यादव, हंसराज मौजूद रहे।