{"_id":"5c22804fbdec2256bf2a4b0a","slug":"81545764943-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक शुरू हो जाएगा चिड़ियाघर: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक शुरू हो जाएगा चिड़ियाघर: योगी
Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिड़ियाघर के प्लान का गहनता से अवलोकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। निमार्णाधीन चिड़ियाघर की प्रगति जानने मंगलवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे जून-2019 तक आमजन के लिए खोले जाने की बात कही। उन्होंने गोरखपुर के अपने दो दिनी दौरे के पहले दिन चिड़ियाघर के साथ ही निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों ही कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की प्रगति की जानकारी भी ली। चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्राविधिक शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन, विधायक फतेह बहादुर सिंह और संगीता यादव भी रहे।
निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने बातचीत में कहा कि गोरखपुर का चिड़ियाघर पूर्वांचल और बिहार के आकर्षण का केंद्र होगा। यह बड़ों और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा। यहां आने वाले गोरखपुर के एतिहासिक और धार्मिक महत्व से भी परिचित होंगे। बताया कि चिड़ियाघर में 25 प्रजाति के करीब 250 पशु-पक्षी होंगे।
उन्होंने ऑडिटोरियम के भी जल्द तैयार हो जाने की बात कही। इसमें 1350 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं मीडिया रूम अलग से बनाया जा रहा है। रंग कर्मियों के लिए एमपी-3 थिएटर का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही उनके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।