{"_id":"5bf46741bdec2269717a36b9","slug":"81542743873-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा लगाने को संभावनाएं तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा लगाने को संभावनाएं तलाशी
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : 14 नवंबर को खबर लिखी गई थी, पीडीएफ लगाएं
सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की संभावनाएं तलाशीं
- रेलवे स्टेशन परिसर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- दिसंबर तक गोरखपुर, लखनऊ, छपरा में लगाना है राष्ट्रीय ध्वज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को संभावनाएं तलाशीं। फर्स्ट क्लास गेट के पास स्थापित पुराने इंजन के बगल में खाली जगह को चिह्नित किया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में दो अन्य जगहों को भी देखा। एक-दो दिन में जगह तय कर ली जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने देश भर के 75 ए वन श्रेणी के रेलवे स्टेशनोें पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्णय लिया है, इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के तीन स्टेशन गोरखपुर, लखनऊ और छपरा शामिल हैं। यहां दिसंबर तक सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराने की योजना है। तिरंगे के आसपास कलरफुल लाइटें भी लगेंगी ताकि रात में भी लोग दूर से झंडे को देख सकें। तिरंगे की हिफाजत आरपीएफ करेगी। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि 100 फीट ऊंचा झंडा लगाने को लेकर रेलवे बोर्ड का निर्देश मिला है। फर्स्ट क्लास गेट के आसपास दो-तीन जगह देखा गया है, जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग झंडा लगवाएगा।