फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रैकमैन की सतर्कता से बचा रेल हादसा

ट्रैकमैन की सतर्कता से बचा रेल हादसा

Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैकमैन की सतर्कता से बचा रेल हादसा
डेमो - फोटो : डेमो
जंगल कौड़िया/चिलुआताल। मानीराम रेलवे स्टेशन के पास ट्रैकमैन की सूझबूझ से रेल हादसा बच गया। सुबह पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन अंबिका चौधरी ने पटरी में गैप देखा। अभी वह कुछ समझ पाते कि इसके पहले ही उन्हें लखनऊ से गोमतीनगर एक्सप्रेस आती दिखी। अंबिका ने फौरन लाल झंडी दिखाकर ड्राइवर को ट्रेन रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, लेकिन ट्रेन के रुकते-रुकते चार बोगी चटकी पटरी से गुजर गई। चूंकि ट्रेन की गति बहुत धीमी थी लिहाजा हादसे की गुंजाइश नहीं थी। यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रैकमैन की तारीफ की। रेल प्रशासन ने भी उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह सात बजे की है। मानीराम रेलवे पुल से करीब सौ मीटर दूर मेन लाइन पर दो पटरियों के जोड़ पर फ्रैक्चर हो गया था। पटरियों के बीच गैप बढ़ गया था। ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे अंबिका चौधरी की जब नजर पटरियों पर पड़ी तो चौंक गए। उन्होंने ट्रेन रोकने के बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसी बीच डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को मानीराम स्टेशन और डेमू को पीपीगंज स्टेशन पर दो घंटे तक रोका गया, जबकि नौतनवां पैसेंजर को एक घंटे तक कैंपियरगंज स्टेशन पर खड़ा रखा गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ट्रैकमैन ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरती है। उन्हें इसके लिए सम्मानित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर रोककर गड़बड़ी ठीक करा ली गई।
विज्ञापन

दिमाग ही काम नहीं कर रहा था : अबिंका

ट्रैकमैन अंबिका चौधरी ने बताया कि मैं रोजाना की तरह ट्रैक चेक करते आगे बढ़ रहा था। मानीराम स्टेशन के आगे पुल के पास पटरी में ज्यादा गैप देखा। नजदीक गया तो देखा जोड़ पर फ्रैक्चर था। इसी दौरान अचानक फरेंदा की तरफ से गोमतीनगर एक्सप्रेस को तेजी से आते देखा तो अवाक रह गया। दिमाग ही काम नहीं कर रहा था कि क्या करूं। झट से लाल झंडा लेकर ट्रैक पर आगे की तरफ दौड़ा। ड्राइवर ने मुझे देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। भगवान की कृपा है कि हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed