{"_id":"5bad2b3f867a557ffa246b49","slug":"81538075455-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार की उपेक्षा के कारण बंद हुई चीनी मिल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार की उपेक्षा के कारण बंद हुई चीनी मिल’
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘सरकार की उपेक्षा के कारण बंद हुई चीनी मिल’
मिल चालू कराने के लिए सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। क्षेत्रीय गन्ना किसानों के हित में बंद पड़े गणेश शुगर मिल को चालू कराने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में चल रहा सत्याग्रह चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान आयोजित सभा को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता भोला यादव आदि ने संबोधित किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपेक्षा के कारण फरेंदा स्थित यह चीनी मिल बंद हो गई। चुनाव के दौरान केंद्र सरकार व सांसद ने मिल को चालू कराने का वादा किया था लेकिन वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी कार्य कर रही हैं। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी की। जिसके चलते किसान परेशान हैं। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला ने कहा कि सरकार की तरफ से गन्ना किसानों के हित में मिल को चालू कराने के लिए ठोस प्रयास अब तक नहीं किए गए। सभा को गुलाब राज यादव, चंद्रकेश पाठक, आरएल मौर्या ने भी संबोधित किया। इस दौरान जितेंद्र विश्वकर्मा, कैलाश यादव, लालचंद निषाद, एसपी विश्वकर्मा, राम सघन यादव आदि मौजूद रहे।