{"_id":"5ba7f24b867a557f60167082","slug":"81537733195-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कफील भाई आदिल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कफील भाई आदिल के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
डॉ. कफील गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों, लोगों की मौत के मामले में आरोपी और निलंबित डॉ. कफील खान और उनके भाई आदिल खान को कैंट पुलिस ने रविवार को उनके भाई के बसंतपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक का फर्जी खाता खोलने और उससे करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन करने का आरोप है। इस मामले में दो जुलाई को कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया था।
सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि राजघाट इलाके के शेषपुर निवासी मुजफ्फर आलम ने प्रार्थना पत्र दिया था। मुजफ्फर डॉ. कफील के भाई आदिल का कर्मचारी रह चुका है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक उसकी फोटो और ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर फैजान के नाम से यूनियन बैंक की बैंक रोड शाखा में 2009 में खाता खोला गया था। इसके जमानतदार आदिल थे। छह साल (2009-2014) में इस खाते से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था।