{"_id":"5b43b51c4f1c1bbe248b58be","slug":"81531163932-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों में लापरवाही बरतने पर चौरीचौरा इंस्पेक्टर लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों में लापरवाही बरतने पर चौरीचौरा इंस्पेक्टर लाइनहाजिर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरीचौरा। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर आईं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना चौरीचौरा के इंस्पेक्टर तेज जगन्नाथ सिंह को मंहगा पड़ा। एसएसपी शलभ माथुर ने उन्हें सोमवार को लाइनहाजिर करते हुए मामले की जांच सीओ कोतवाली को सौंपी है।
एसपी क्राइम एवं आईजीआरएस के नोडल अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने रविवार को आईजीआरएस से संबंधित उन शिकायतों की समीक्षा की जो लंबित थीं। समीक्षा में चौरीचौरा इंस्पेक्टर की ओर से शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर उन्होंने एसएसपी को इसकी जानकारी दी। जिस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि अभी उनकी जगह पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।