{"_id":"5a27f0554f1c1bc5758b7553","slug":"81512566869-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल चैंपियनशिप में भिड़ेंगी देश भर की 12 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल चैंपियनशिप में भिड़ेंगी देश भर की 12 टीमें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की सरजमीं पर पहली बार होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय प्राइजमनी आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 16-22 दिसंबर तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह के लिए मुख्य अतिथि का नाम अभी निर्धारित नहीं हो सका है। सीरीज के शुभारंभ पर खेल मंत्री चेतन सिंह चौहान और पुरस्कार वितरण में सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने के लिए खेल निदेशालय की ओर से बातचीत चल रही है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उद्घाटन मुकाबला यूपी कंबाइंड हॉस्टल और सिटी क्लब दिल्ली के बीच दोपहर 1:30 बजे से होगा। सेमीफाइनल 21 दिसंबर और फाइनल 22 दिसंबर को होगा। खेल निदेशालय ने 2017-18 का खेल कैलेंडर जारी करते हुए गोरखपुर को पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। नेशनल चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 नवंबर के बाद से ही ग्राउंड की मरम्मत हो रही है। ग्राउंड पर नई घास की कटिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी। सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटलों में की गई है। 15 हजार से अधिक दर्शक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सजी टीमों के मैच के गवाह बनेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार स्थानीय लोगों के सहयोग से देने की योजना है। सप्ताह के अंत तक इसे फाइनल कर लिया जाएगा।
यह होगी पुरस्कार राशि
- आयोजन पर 12 लाख खर्च होंगे। इनमें से साढ़े तीन लाख रुपये सिर्फ पुरस्कार पर खर्च होंगे।
- विजेता को दो लाख नकद और ट्रॉफी
- उपविजेता को एक लाख रुपये नकद
- तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी
ये टीमें लेंगी हिस्सा
एफसी केरला, एमपी फुटबॉल संघ, एफसी इंडिया मुंबई, यूपी कंबाइंड हॉस्टल, सिटी क्लब दिल्ली, टीएफए जमशेदपुर, यूपी फुटबॉल संघ, ओडिसा, कैग चंडीगढ़, बक्सर, केरला लुकास, सीआरपीएफ जालंधर।
विज्ञापन
मैच का कार्यक्रम
16 दिंसबर
यूपी कंबाइंड हॉस्टल बनाम सिटी क्लब दिल्ली
17 दिसंबर
ओडिसा इलेवन बनाम कैग चंडीगढ़
एमपी फुटबॉल संघ बनाम एफसी इंडिया मुंबई
18 दिसंबर
बक्सर बनाम केरला लुकास
टीएफए जमशेदपुर बनाम पहले मैच की विजेता टीम
19 दिसंबर
यूपी फुटबॉल संघ बनाम दूसरे मैच की विजेता टीम
एफसी केरला बनाम तीसरे मैच की विजेता टीम
20 दिसंबर
सीआरपीएफ जालंधर बनाम चौथे मैच की विजेता टीम
21 दिसंबर : सेमीफाइनल
22 दिसंबर : फाइनल