फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम चुनाव में 50 वार्ड जितने का लक्ष्य

नगर निगम चुनाव में 50 वार्ड जीतने का लक्ष्य

Mon, 13 Nov 2017 09:41 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में 50 वार्ड जितने का लक्ष्य
बैठक में मौजूद भाजपाई। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा है कि बूथ प्रबंधन जितना सशक्त होगा, चुनाव परिणाम भी उतना ही सकारात्मक होगा। नगर निगम हमारा बोर्ड बने, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पार्षदों को जिताना होगा। उन्होंने निकाय चुनाव संचालन समिति और महानगर पदाधिकारियों की बैठक में 50 वार्ड जीतने का लक्ष्य रखा और दावा किया कि हम मेयर का चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर क्लब में हुई बैठक में बंसल ने चुनावी रणनीति और कार्ययोजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि 16 नगर निगमों में भाजपा इस बार रिकार्ड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। जहां हमारी स्थिति ठीक नहीं थी, वहां भी हम चुनाव जीतने की स्थिति में हैं। उन्होंने खासकर बूथ समिति के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ समिति का परिचय बूथ के हर व्यक्ति से होता है। इसलिए बूथ समितियां जितनी मजबूत होंगी, परिणाम उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि समाज का हर तबका भाजपा को समर्थन दे रहा है। इसके साथ ही ही उन्होंने बताया कि 18 से 20 तक महानगर में रहने वाले राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय पदाधिकारी जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। बंसन ने संचालन समिति के सदस्यों से कहा कि जनसंघ के समय के बहुत से कार्यकर्ता आज भी हमसे जुड़े हैं। हमें उनका मार्गदर्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया। बैठक को मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, हरिप्रकाश मिश्रा, बृजेश मणि मिश्र, प्रेमनाथ शुक्ला, राजीव रंजन अग्रवाल, ध्रुवनारायण शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रूपेश गुप्ता, मदन अग्रहरि, अनूप किशोर, सत्या पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपेंद्र दत्त शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक शीतल पांडे, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह, शिवकुमार पाठक, अंजू चौधरी, चिरंजीव चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा करेगी नगरों का विकास : बंसल
 सुनील बंसल ने कहा कि नगर निगमों में भाजपा का दबदबा होने के बाद भी वहां समुचित विकास नहीं हो सका। इसके लिए सपा और बसपा की सरकारें जिम्मेदार हैं। प्रदेश में अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सरकार चल रही है। इसलिए अब निकायों के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। बंसल गोरखपुर क्लब में आयोजित क्षेत्रीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में सफाई, सघन पौधरोपण, बेहतर सड़कें, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नि:शुल्क सामुदायिक शौचालय, पटरी व्यवसायियों को प्रभावी संरक्षण, नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन, जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सहित 27 प्रमुख एजेंडे पर कार्य करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की सभी नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में भारी अंतर से चुनाव जीतेगी।


क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने मनोयोग से लग कर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उसी ऊर्जा के साथ निकाय चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर गोरखपुर क्षेत्र में कमल का फूल खिलाने का कार्य करेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, विनोद पांडेय, त्रयंबक त्रिपाठी, रामधनी गौड़, राजीव मिश्र, लल्लन त्रिपाठी, राकेश सिंह पहलवान, विनोद राय, संतराज यादव, अष्टभुजा शुक्ला, जर्नादन तिवारी, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed