फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दादी ओढ़ ले टाबरिया थारी चुनड़ी

दादी ओढ़ ले टाबरिया थारी चुनड़ी

Sun, 12 Nov 2017 08:00 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
दादी ओढ़ ले टाबरिया थारी चुनड़ी
राणी सती दादी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। मंगसिर बदी नवमी पर श्री राणी सती जी मंदिर लच्छीपुर में विशेष पूजन हुआ। सुबह छह बजे मंगला आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राणी सती दादी के पट खुलते ही मंदिर दादी के जयकारों से गूंज उठा। राजस्थानी भजनों के बीच पारंपरिक परिधानों में दादी भक्तों ने राणी सती दादी का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इससे पहले राणी सती दादी का जरबेरा, ग्लेडियस, गुलाब व गेंदा से भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने दादी के मनोरम रूप का दर्शन किया और उनके सम्मुख शीश नवाया और पूजा अर्चना की। दादी की देहरी पर जल चढ़ाकर रोली, मेहंदी, चावल, काजल की तेरह-तेरह टीकी लगाकर दादी भक्तों ने सर्वसुखदायानी सर्वमंगला का पूजन कर पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में दादी से आशीर्वाद मांगा। इस बीच दादी का कीर्तन भी होता रहा। गाओ गाओ मंगलाचार प्रकटी है दादी आज..., सिंह पर सवार होके आई..., जलती रहे झुंझुनूवाली ज्योत तेरी जलती रहे..., सरब सुहागन मिल मंदरिये में आई..., दादी ओढ़ ले टाबरिया थारी चूनड़ी..., प्रकटी है झुंझुनूवाली आज... आदि भजनों पर दादी भक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन


दोपहर 12:15 पर राणी सती दादी को महाप्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद महाआरती हुई। आयोजन में रासबिहारी जालान, माधव जालान, ओम जालान, अम्बरीश जालान, विकास जालान, मोहित जालान, शुभम जालान, किशन जालान, रोहित जालान, विष्णु जालान, प्रेम प्रकाश मिश्र, आशुतोष जालान, सविता जालान, बेला जालान, रंजू जालान, सुनीता जालान, लक्ष्मी जालान आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed