फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मां के साथ नहाने गई छात्रा लापता

मां के साथ नहाने गई छात्रा लापता

Sun, 29 Oct 2017 11:19 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 29 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ नहाने गई छात्रा लापता
बरहज(देवरिया)। नगर स्थित एक वार्ड की बीए की छात्रा अक्षय नवमी के अवसर पर रविवार को मां और पड़ोसियों के साथ सरयू में स्नान करने गई थी। यहां से वह लापता हो गई। घरवालों ने उसके नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि नदी में घंटों तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। रविवार सुबह तिवारीपुर वार्ड नंबर छह निवासी और सर्राफा व्यवसायी हरीश चन्द्र वर्मा की पुत्री निशा उर्फ चंचल वर्मा अपनी मां सरोज देवी और मुहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ नहाने थाना घाट गई थी। यहां सभी लोग स्नान व पूजा पाठ में व्यस्त हो गए। निशा नहाने के बाद साथ आई युवतियों से ठंड लगने की बात कहते हुए सीढ़ी पर बैठ गई। जबकि अन्य लोगों के साथ निशा को घर गया जान मां सरोज घर चली आईं। काफी देर तक पुत्री नहीं आई तो उनकी चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने यह बात घर के अन्य लोगों से बताई। जानकारी होने पर घरवालाें ने घाट पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। तट पर किसी दुकानदार ने उसके नदी की ओर जाने की बात बताई। जिससे परिजन उसके डूबने की आशंका से उसे नाव आदि के जरिए तलाश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येन्द्र पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नदी में युवती की घंटों तलाश कराई गई है। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed