{"_id":"59c028054f1c1b32688b5467","slug":"81505765381-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का प्रमाण पत्र
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में 21 सितंबर को एक समारोह में जिले के 11 हजार 107 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस लिस्ट से उन 2500 लोगों के नाम बाहर कर दिए गए हैं, जिनके कर्ज की धनराशि 10 हजार रुपये या इससे कम थी। सबसे अधिक 1044 लाभार्थी भटहट विकास खंड के हैं। कर्ज माफी का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे। वह 21 सितंबर को गोरखपुर आ रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी के मुताबिक हर ब्लॉक पर लाभार्थी यूनिवर्सिटी परिसर में एकत्रित होंगे। इसके लिए 230 बसों का इंतजाम किया गया है। खोराबार विकास खंड के 169 किसानों को सर्टिफिकेट मिलने हैं। इस विकास खंड में चार बसें लगाई गई हैं। पिपरौली विकास खंड के 202 लाभार्थियों को पांच बसों से लाया जाएगा। जंगल कौड़िया के 336 लाभार्थियों को सात बसों, चरगावां विकास के 387 लाभार्थियों को आठ बसों और बेलघाट क्षेत्र के 415 लाभार्थियों को नौ बसों से विश्वविद्यालय लाया जाएगा।