{"_id":"59b9919c4f1c1b2b688b46b0","slug":"81505333660-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 करोड़ की लागत से बनेगा प्रेक्षागृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 करोड़ की लागत से बनेगा प्रेक्षागृह
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर का बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम लोक एवं संस्कृति विभाग की तरफ से 60 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। इसकी जमीन की रजिस्ट्री हो गई है। बजट का इस्टीमेट भी तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को मिली है। कार्यदायी संस्था ने मानचित्र भी तैयार कर लिया है। निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ऑडिटोरियम वातानुकूलित होगा। सुविधा-संसाधनों से लैस मंच और उससे सटे दो हॉल भी बनाए जाएंगे। एक हॉल में 1076 और दूसरे में 250 सीटें होंगी। दोनों हॉल में ऑडियो-वीडियो सिस्टम लगा होगा। मीडिया सेंटर, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम भी बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम दो फ्लोर का होगा। शानदार लाइटिंग की जाएगी। यह जिले का पहला हाईटेक सरकारी ऑडिटोरियम होगा।