फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मेडिकल कॉलेज : दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : टिकैत

मेडिकल कॉलेज : दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : टिकैत

Wed, 16 Aug 2017 08:09 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज : दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : टिकैत
मेडिकल कॉलेज पहुंच राकेश सिंह टिकैत। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत बुधवार दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 100 बेड इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण कर तीमारदारों से मरीजों का हाल पूछा। इसके बाद बोले, मेडिकल कॉलेज जैसी संस्था में ऑक्सीजन की कमी हो जाना बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसा कमीशन के फेर में हुआ है। यह अपराध है। दोषियों को इसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। टिकैत ने वार्ड के बाहर बरामदे में बैठे तीमारदारोें को देखकर व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। कहा कि इनके लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए। बोले, जब मुख्यमंत्री के शहर में यह हालत है तो अन्य शहरों में बेहतर हालात की उम्मीद कैसे की जा सकती है। डॉक्टरों की ओर से तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की भी टिकैत ने कड़ी निंदा की और कहा कि उनके लोग इस पर नजर रखेंगे। ऐसा करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों के हेल्थ इंश्योरेंस की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed