फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाटा डाक घर में सात दिन से काम ठप

हाटा डाक घर में सात दिन से काम ठप

Thu, 10 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाटा डाक घर में सात दिन से काम ठप
कुशीनगर। उप डाकघर हाटा में करीब एक सप्ताह से कामकाज पूरी तरह से ठप है। न तो जमा निकासी हो रही है और न ही रजिस्ट्री हो पा रही है। एक सप्ताह पहले सर्वर चोरी होने के बाद से यह दिक्कत शुरू हुई है। इससे डाकघर के एजेंट और उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

हाटा उप डाकघर से करीब एक सप्ताह पहले ताला तोड़कर चोर सर्वर मशीन सहित काफी सामान चुरा ले गए थे। उसके बाद डाकघर में सभी कामकाज ठप है। दो दिन पहले सर्वर मशीन तो लग गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इससे यहां न तो रजिस्ट्री हो रही है और न ही नगदी का लेन देन ही हो पा रहा है। यहां राष्ट्रीय बचत योजना में जमा कराने वाले डाकघर के एजेंट भी परेशान है। लोगों के रुपये लेकर रोज जमा करने आते हैं और उसे लेकर फिर उन्हें वापस जाना पड़ता है। कई लोग रकम निकासी के लिए भी परेशान हैं तो वहीं रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट आदि सेवा ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पोस्ट मास्टर चंद्रिका प्रसाद का कहना था कि सर्वर तो लग गई है, लेकिन वह पूरी तरह से अपडेट नहीं हुई है। इससे कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गोरखपुर से तकनीकी टीम आई है। उम्मीद है कि एक दो दिन में सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed