{"_id":"59651ea74f1c1b197e8b46ba","slug":"81499799207-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक को पकड़ कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे युवक को पकड़ कर पीटा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोईरीपुरवा मोहल्ले में सोमवार रात चोरी की नीयत से एक महिला के घर में घुसे चोर को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पीटा। इससे पहले महिला के विरोध करने पर युवक ने चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे महिला की अंगुली में चोटें आईं। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया।
मेंहदावल बाईपास कोईरीपुरवा स्थित एक कोचिंग सेंटर की गली में रहने वाली सीमा पाठक पत्नी काली प्रसाद सोमवार रात अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात में खटपट की आवाज सुनकर सीमा की नींद खुल गई। उन्हें लगा कि कोई घर में घुसा है। उन्होंने बच्चों को जगाकर शोर मचाया। इसी दौरान घर में रखी आलमारी का ताला तोड़ते हुए एक युवक को देख कर शोर मचाई तो चोर भागने लगा। बच्चों की मदद से चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने हाथापाई की और महिला पर चोर ने चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे सीमा की अंगुली में चोटें आईं। इसी बीच पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान शफीक पुत्र गयासुद्दीन निवासी मोतीनगर मोहल्ला खलीलाबाद के रूप में हुई। सीमा की तहरीर के आधार पर पकड़े गए युवक के खिलाफ घर में चोरी की नीयत से घुसने और हाथापाई करने में मामले में केस दर्ज किया गया। वहीं कोतवाली में दर्ज एक और मामले में पकड़ा गया शफीक वांछित चल रहा था। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।