फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नाथनगर में आज होगा शक्ति परीक्षण

नाथनगर में आज होगा शक्ति परीक्षण

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर में आज होगा शक्ति परीक्षण
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आज (मंगलवार को) होगी। एक ओर प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की चाक चौबंद व्यवस्था में जुटा है, दूसरी ओर प्रमुख खेमा और अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला खेमा अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल की अगुआई में 101 में से 64 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 21 जून को डीएम को शपथ पत्र देकर नाथनगर ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन पत्र दिया था। इस प्रस्ताव को लेकर 11 जुलाई को बैठक की तिथि तय की गई थी। धनघटा एसडीएम रामजीवन की देखरेख में पूर्वाह्न 11 बजे नाथनगर ब्लॉक सभागार में सदस्यों की बैठक होगी और उसके बाद मतदान होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को पंडित सूर्य नारायन महाविद्यालय नाथनगर में बैठक कर भाजपाइयों ने पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम को कामयाब बनाने की रणनीति तय की। वहीं सोमवार को धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खलीलाबाद विधायक जय चौबे और मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल के अलावा कई भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में घूमकर एकजुटता का संदेश दिया। भाजपाई हर हाल में प्रमुख को ‘कुर्सी’ से उतारकर अपना कार्यकर्ता इस कुर्सी पर लाना चाहते हैं। दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख के साथ सपा से जुड़े लोग भी सदस्यों से संपर्क साधकर कुर्सी बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को शांतिपूर्ण माहौल में संपंन हो, इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक की कार्रवाई एसडीएम धनघटा की देखरेख में होगी। जबकि बाहर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीएम की ओर से एसडीएम मेंहदावल लगाए गए हैं। इसके अलावा एएसपी, एडीएम और सीओ धनघटा के अलावा सीओ ,मेंहदावल भी मौजूद रहेंगे। छह थानाध्यक्ष, 14 सब इंस्पेक्टर, 70 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, महिला थाना एसओ और एक प्लाटून पीएसी मौजूद रहेगी। जो कोई भी कानून तोड़ने की कोशिश करेंगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed