फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहले अनदेखी करते थे, अब शिकायत ही नहीं करने दे रहे

पहले अनदेखी करते थे, अब शिकायत ही नहीं करने दे रहे

Sat, 24 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पहले अनदेखी करते थे, अब शिकायत ही नहीं करने दे रहे

विज्ञापन
गोरखपुर। तहसील दिवस में अब नए तरह का झोल सामने आया है। हर महीने के पहले और दूसरे मंगलवार को सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में अभी तक मामलों के निस्तारण में लापरवाही का ही मामला सामने आ रहा था, मगर अब फरियादियों को ही तहसील दिवस में जाने से रोक दिया जा रहा है। सदर तहसील में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम राहुल पांडेय ने इसकी शिकायत की है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए अपने मातहतों को चेताया है कि अगर किसी भी फरियादी को तहसील दिवस में आने से रोका गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह खुद इसपर नजर रखेंगे। उन्होंने अपना सीयूजी नंबर 9454416215 जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी भी फरियादी को कोई शिकायत करने से रोकता है तो वे उनके इस नंबर पर उन्हें सूचना दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दरअसल तहसील दिवस के दौरान अफसर भीतर तहसील सभागार में होते हैं और बाहर उनके मातहत शिकायत करने के लिए कई फरियादियों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं करते। इस तरह के सर्वाधिक मामले सदर तहसील में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed