फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर पर हो सकती है कार्रवाई

जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर पर हो सकती है कार्रवाई
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिख रही है। उन पर कुंभ मेले में ओपीडी के दौरान मरीज व तीमारदार के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। प्रयागराज के एडी हेल्थ ने महानिदेशक सहित गोरखपुर जिला महिला अस्पताल के एसआईसी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज के एडी हेल्थ ने शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि गोरखपुर जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता को प्रयागराज के कुंभ मेला में सामान्य रोग चिकित्सालय सेक्टर छह में तैनात किया गया था।
विज्ञापन


24 जनवरी 2019 को ओपीडी के दौरान डॉक्टर ने मरीज के तीमारदारों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर डॉक्टर ने मरीज व तीमारदार के साथ मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। बीचबचाव में आए स्टाफ और महिला डॉक्टर से भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। प्रयागराज के एडी हेल्थ ने वरिष्ठ परामर्शदाता के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर की ओर से मरीज, तीमारदार और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने से अस्पताल का छवि खराब हुई है। मामले में प्रयागराज एडी हेल्थ का पत्र मिला है। महानिदेशक स्तर से डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।
- डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, एसआईसी जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed