{"_id":"5c8fedb0bdec22145a0ea197","slug":"71552936368-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी और कमल का फूल देखें स्वयं सेवक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी और कमल का फूल देखें स्वयं सेवक’
Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सोमवार को गोरक्षप्रांत के स्वयं सेवकों को जीत का मंत्र दिया। गोकुल अतिथि भवन में करीब छह घंटे तक चली बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल का फूल देखकर 100 फीसदी मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कोई भी प्रत्याशी हो, स्वयं सेवक तन, मन से उसे जिताने के लिए प्रयास करें।
आरएसएस गोरक्षप्रांत के 13 लोकसभा और 62 विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयकों की बैठक सोमवार को हुई। सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की अध्यक्षता वाली बैठक तीन अलग-अलग सत्रों में चली। इस दौरान बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही कहा गया कि भाजपा के साथ समन्वय बनाएं और हर बूथ की मतदाता सूची पर काम करें। बूथ के प्रमुख लोगों से संपर्क स्थापित किया जाना है।
हर स्वयं सेवक की जिम्मेदारी है कि वह किसान, व्यापारी, शिक्षक और महिलाओं से संपर्क करे। प्रधानमंत्री के साथ केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगें। आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, पतंजलि, ब्रह्मकुमारी सहित अन्य पंथ और संप्रदाय के लोगों से मिलकर समर्थन मांगें। निश्चित तौर पर सकारात्मक नतीजा सामने आएगा। सह सरकार्यवाह ने कहा कि पहली बार कुंभ का आयोजन दिव्य रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको सम्मान दिया है। इस मौके पर क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र के पालक अधिकारी अनिलोक, प्रांत प्रचार सुभाष, डॉ. पृथ्वीराज सिंह और डॉ. संजीत गुप्ता भी मौजूद रहे।