{"_id":"5c7ad791bdec2273ac45fa1f","slug":"71551554449-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह का निर्वाचन, तीन भाजपा, दो सपा और एक कांग्रेस से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह का निर्वाचन, तीन भाजपा, दो सपा और एक कांग्रेस से
Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव एक बार स्थगित होने के बाद शनिवार को सकुशल संपन्न हो सका। गहमागहमी के बीच छह सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें भाजपा से तीन, समाजवादी पार्टी से दो और कांग्रेस का एक सदस्य जीत हासिल करने में सफल रहा। तीन मार्च को कार्यकारिणी की बैठक में सदस्य उपसभापति चुनेंगे।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का फर्जी मत पड़ने की वजह से शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव निरस्त हो गया था। शनिवार की शाम चार बजे से मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में दोबारा नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो सकी। भाजपा से रामभुआल कुशवाहा, अजय राय, राजेश तिवारी, सपा से उजैर अहमद, सवी कुमार, कांग्रेस से संजीव सिंह सोनू तथा निर्दल प्रत्याशी अमरनाथ यादव मैदान में थे। 70 पार्षदों के अलावा मनोनीत सदस्य सदर सांसद प्रवीण कुमार निषाद, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल एवं ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी अपने मतों का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद शाम छह बजे गिनती शुरू हुई। कुल 73 वोट पड़े। सबसे कम आठ मत मिलने की वजह से निर्दल अमरनाथ यादव को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव अधिकारी, मुख्य लेखाधिकारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अजय राय भाजपा 11
सवी कुमार सपा 11
रामभुआल कुशवाहा भाजपा 11
राजेश तिवारी भाजपा 10
संजीव सिंह कांग्रेस 10

प्रत्याशी पार्टी मत मिले
उजैर अहमद सपा 12अजय राय भाजपा 11
सवी कुमार सपा 11
रामभुआल कुशवाहा भाजपा 11
राजेश तिवारी भाजपा 10
संजीव सिंह कांग्रेस 10