फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वापसी तो तय थी, अपनी नीति पर कायम रहेगा भारत

वापसी तो तय थी, अपनी नीति पर कायम रहेगा भारत

Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
वापसी तो तय थी, अपनी नीति पर कायम रहेगा भारत
Abhinandan varthman - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी तो तय थी। भारत अपनी नीति पर कायम रहेगा। भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बरकरार रखा है। भारतीय सेना की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम लिया गया फैसला एकदम सही है। हमारी प्राथमिकता अभिनंदन की सम्मानपूर्वक वापसी है। इसके लिए शुक्रवार तक इंतजार करने का कदम सही है। ये कहना है गोरखपुर के रिटायर्ड वायुसैनिकों का। उन्होंने कहा कि सेना की प्रेस कांफ्रेेंस से पता चलता है कि भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट है।
विज्ञापन


जेनेवा समझौते की वजह से हमारे पायलट की रिहाई तो तय थी। दो दिन में रिहाई करना भारत के दबाव को दर्शाता है। हमें इसी तरह दबाव बनाए रखना होगा।
- जेएन यादव, रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट

भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को यह बता दिया कि हम उसके झूठ के चक्कर में नहीं फंसेंगे। रिहाई का इंतजार करना उचित है।
- एमपी सिंह, रिटायर्ड वायुसैनिक

भारत ने यह बता दिया कि हम इस बार सहेंगे नहीं। भारत का दबाव काम आया, जिसकी वजह से पायलट की रिहाई पर पाकिस्तान तैयार हो गया।
- एनके लालचंद, रिटायर्ड वायुसैनिक

भारत अपनी नीति पर कायम रहेगा, यह तीनों सेना ने बता दिया। रिहाई का इंतजार करना सही है। पाकिस्तान पहले सीजफायर बंद करे।
- बीबी यादव, रिटायर्ड एमडब्लूओ
 

अभिनंदन के लिए चादरपोशी की

गोरखपुर। विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरत मुबारक खां शहीद की दरगाह पर चादरपोशी कर विंग कमांडर की सलामती की दुआ की। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन, उपाध्यक्ष एसएस पांडेय, सैयद इकबाल के साथ मदरसों के विद्यार्थी भी निकले और विंग कमांडर की तस्वीर लिए हजरत मुबारक खां शहीद की दरगाह गए। इस मौके पर मो. इसराइल खान, शानू खान, मोती लाल यादव, अयूब अली, सोनू कुमार, संजुम आरिफ, मुख्तार बक्स, चंदन मद्धेशिया, आजाद हुसैन, मो. यूनुस, विजय गुप्ता, बबलू शास्त्री, जितेंद्र प्रजापति मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed