फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अपराजिता : आत्मविश्वास बढ़ाया तो जीने की राह भी दिखाई

अपराजिता : आत्मविश्वास बढ़ाया तो जीने की राह भी दिखाई

Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता : आत्मविश्वास बढ़ाया तो जीने की राह भी दिखाई
अपराजिता मुहिम के तहत योग और पेंटिग प्रतियोगिता हुईं। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। सच, अपराजिता मुहिम है आत्मविश्वास बढ़ाने की। सम्मान के साथ जीने की... और तो और उस संकल्प की जिसने नारी की गरिमा को बढ़ाया। ऐसा ही कुछ कहना था ग्रीन सिटी स्थित आरपीएम एकेडमी में आए नौ हजार से अधिक विद्यार्थियों का। अमर उजाला के इस अभियान से जुड़कर सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। मौका था गोरखपुर महोत्सव के तहत अमर उजाला, जिला प्रशासन और आरपीएम एकेडमी की ओर से सामूहिक योग और पेंटिंग प्रतियोगिता का।
विज्ञापन


पहले सत्र में करीब 5000 बच्चों ने विभिन्न मुद्राओं में सामूहिक योग किया। कार्यक्रम में मौजूद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि भारत से निकलकर आज योग की महत्ता को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। योग ही निरोग रहने का सबसे मंत्र है। डीएम ने अपराजिता मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान गीडा के सीईओ संजीव रंजन, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, आरपीएम समूह के चेयरमैन अजय शाही, निदेशक आराधना शाही और अरिहंत कौशिक, प्रिंसिपल संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनीत कोहली, लता द्विवेदी और हेमलता त्रिपाठी ने सभी को नारी सम्मान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर सृंजय मिश्र, जेपी एजुकेशन के डायरेक्टर सलील श्रीवास्तव, सेक्रेट हार्ट स्कूल के डायरेक्टर संजय नायक, स्टेपिंग स्टोन के डायरेक्टर राजीव गुप्ता व अपनीत गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार विद्यार्थियों ने उकेरा चित्र

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पेंटिंग प्रतियोगिता में चार हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ड्राइंग सीट पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई। इसमें मेरे सपनों की कार, बेस्ट ऑफ लक लिटिल फ्रेंड्स, मां तुझे सलाम, बाल मजदूरी बंद हो, ऊर्जा का संरक्षण, सपनों की ऊंची उड़ान, तकनीकी लत, पृथ्वी की रक्षा के लिए लाइट बंद करें, देशभक्ति, बेटियों की शिक्षा सहित महिलाओं के सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed