{"_id":"5c21291cbdec2256f16bfadc","slug":"71545677084-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चों पर चमका तारा, चरनी में आया तारनहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चों पर चमका तारा, चरनी में आया तारनहारा
Tue, 25 Dec 2018 12:14 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ओस से भीगा क्रिसमस ट्री रंग-बिरंगी रोशनी में तारों से सजा लगा। हरे पत्तों पर जैसे सितारे उतरकर मसीहा का इस्तकबाल करने आए हों। चर्च पर सजे स्टार, गुब्बारे और कंदील के बीच प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां आकर्षित कर रही थीं। दूसरी ओर प्रार्थना और वाच नाइट जारी थी। हर्षोल्लास से भरे माहौल में आधी रात को मसीहा चरनी में अवतरित हुए तो खुशियां छा गईं। लोग एक-दूसरे के गले लगने लगे और हर ओर ‘मेरी क्रिसमस’ गूंज उठा। चर्चों में पादरी लोगों को पर्व की शुभकामना देने के साथ ही देश दुनिया में अमनचैन और मुल्क की तरक्की की दुआ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथोलिक चर्चों में हुए विविध कार्यक्रम
भव्य रूप से सजे सेंट जोसेफ महागिरिजाघर, सिविल लाइंस में रात 9 बजे कैरोल सिंगिंग से आराधना सभा शुरू हुई। रात्रि 10 बजे से कैथोलिक धर्म प्रांत, गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थुरुथिमट्टम के नेतृत्व में पवित्र जागरण मिस्सा बलिदान हुआ। इसमें भारी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने सहभागिता की। बिशप थामस ने क्रिसमस का संदेश दिया और सभी को पर्व की बधाई। पूजन के बाद चर्च के सामने बनी गोशाला में मोमबत्तियां जलाई र्गइं और फिर सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी, फादर पाली, फादर रोजर, फादर बेन्नी, फादर सतीश, फादर जोशी समेत अनेक लोगों की सहभागिता रही। फादर ग्रेगरी ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे मिस्सा बलिदान पूजा का प्रारंभ होगा। धर्मपुर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में प्रभु के आगमन की तैयारी व रात्रि जागरण का प्रारंभ करते हुए युवाओं ने कैरोल गाए। पवित्र जागरण मिस्सा का प्रारंभ रात 10:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
आतिशबाजी से जताई खुशी
विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म के मौके पर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया गया। इसके बाद लोगों ने केक और कॉफी का लुत्फ उठाया। चर्चों में रात पौने एक बजे तक भीड़ जमा रही।
विज्ञापन