{"_id":"5c0d4025bdec22419d12c338","slug":"71544372261-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए राष्ट्रपति का आगमन प्रेरणादायक : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए राष्ट्रपति का आगमन प्रेरणादायक : योगी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन प्रेरणादायक है। राष्ट्रपति की जन्म और कर्मभूमि यूपी है। इससे शहरवासी उत्साहित हैं।
राष्ट्रपति के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस और मिनी एनेक्सी का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। वह गोरखनाथ मंदिर के कार्यक्रम स्थल पर भी गए। बाद में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना 1932 में महंत दिग्विजयनाथ ने की थी।
इसे महंत अवेद्यनाथ ने आगे बढ़ाया। परिषद वर्तमान में 48 से ज्यादा शैक्षिक और चिकित्सकीय संस्थानों का संचालन कर रहा है। संस्थापक दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने वाला महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का मुख्य संस्थापक दिवस समारोह वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए लाभदायक रहेगा। सम्मान समारोह के बाद राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा।