{"_id":"5bf852c1bdec2241975fea95","slug":"71543000769-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की कस्टम टीम ने दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की कस्टम टीम ने दुकान पर मारा छापा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। किराना मंडी में काली मिर्च और मसाला कारोबारी की आवास स्थित गोदाम और दुकान पर लखनऊ कस्टम की टीम ने टीम ने शुक्रवार की देर रात छापामारी की। दुकान खुलवाकर सामान और पेपर आदि के मिलान की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। छापामारी की सूचना स्थानीय पुलिस या फिर कस्टम की इकाई को नहीं दी गई थी।
महराजगंज के नेपाल बॉर्डर स्थित ठूठीबारी से दो दिन पहले डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक किराना कारोबारी को पकड़ा था। सूत्रों के मुताबिक उसके पास से बड़ी मात्रा में काली मिर्च के अलावा मसाला मिला था। उसने बताया था कि यह सामान उसे बिना कस्टम ड्यिूटी दिए मिली है। उसने गोरखपुर के एक कारोबारी के यहां से माल मंगाने की भी जानकारी दी थी।
इसके बाद मुख्यालय के मिले इनपुट के आधार पर कस्टम अधीक्षिका राधिका त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर मिर्जापुर रोड निवासी कारोबारी के यहां छापेमारी के लिए भेजा गया। लखनऊ की टीम शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंची और कारोबार से संबंधित प्रपत्र सामने रख कर कारोबारी की मौजूदगी में जांच पड़ताल शुरू की । यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच पड़ताल पूरी हुए बिना कुछ भी कहना संभव नहीं है।