फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मतदाता सूची दुरुस्त कराएंगे भाजपाई

मतदाता सूची दुरुस्त कराएंगे भाजपाई

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची दुरुस्त कराएंगे भाजपाई
मतदाता सूची दुरुस्त कराएंगे भाजपाई
विज्ञापन

बैठक कर रणनीति बनाई, दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भाजपा की महानगर इकाई ने मंगलवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों की बैठक में मतदाता सूची प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने को कहा।

महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इससे पहले ही बूथ की मतदाता सूची का अध्ययन कर लें। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले जिन युवाओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म 6 भरवाकर जमा कराने की व्यवस्था कराएं। फर्जी वोटर, मृत वोटर या फिर पता बदलने वाले वोटरों की जानकारी भी निर्वाचन आयोग को दी जानी है। मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी बैठक कर मतदाता सूची की जानकारी उपलब्ध कराएं। महानगर मंत्री लगातार मानीटरिंग करें। मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्रा ने बताया कि बूथ समितियों के साथ ही संगठन का सत्यापन किया जाना है। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, राजेश गुप्ता, रमेश प्रताप गुप्ता, अच्युतानंद शाही, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, विनोद दुबे, मनोज अग्रहरि, रूपेश गुप्ता, सूर्य प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह, दयाकृष्ण गुप्ता, आदित्य गुप्ता, इंद्रमणि उपाध्याय, अमृतलाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed