फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्टील प्लांट में 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार

स्टील प्लांट में 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 07 Jul 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
स्टील प्लांट में 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
गोरखपुर। आने वाले समय में गीडा में एक और स्टील प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट में 1600 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं तकरीबन 40 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा। इससे प्लांट की 90 प्रतिशत बिजली की आवश्यकता पूरी होगी।
यूपी इनवेस्टर्स समिट के बाद गोरखपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज हो गई है। प्लॉट आवंटन संबंधी विवाद खत्म होने के बाद अंकुर उद्योग का स्टील प्लांट स्थापित करने संबंधी सारी अड़चन खत्म हो गई है। दिसंबर से प्लांट स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। अभी गीडा में गैलेंट स्टील प्लांट है, जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। ऐसे में यह दूसरी फैक्ट्री होगी, जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। हालांकि फैक्ट्री के पूरी तरह से अस्तित्व में आने में कम से कम एक साल लगेगा। अंकुर उद्योग लिमिटेड के स्टील प्रोजेक्ट हेड निखिल जालान ने कहा कि प्लांट संबंधी विवाद खत्म हो गया है। अब केंद्र के पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेना बाकी है। दिसंबर से प्लांट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रति दिन 1000 टन इस्पात बनेगा

निखिल जालान ने कहा कि प्लांट में 600 कर्मियों की नियुक्ति होगी। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से 1000 और लोगों को रोजगार मिलेगा। हर दिन 1000 टन सरिया और स्ट्रक्चरल स्टील का उत्पादन होगा। 40 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। प्लांट के लिए 50 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी, जिसमें 40 मेगावाट बिजली तो प्लांट में ही तैयार हो जाएगी। 10 मेगावाट बिजली सेंट्रल ग्रिड से लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की प्राइवेट साइडिंग भी बनेगी

माल ढुलाई के लिए यहां रेलवे की प्राइवेट साइडिंग भी बनाई जाएगी। इससे प्लांट में तैयार होने वाला माल आसान से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed