फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राजभर अंदर पेज

राजभर अंदर पेज

Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजभर अंदर पेज

विज्ञापन
फ्लॉप होगा विपक्ष का गठजोड़, फिर बनेगी एनडीए सरकार
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा, 2014 की तरह चलेगी आंधी, उड़ जाएंगे सारे विपक्षी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि वर्ष 2019 में भी केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी। विपक्षी दलों का गठजोड़ आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तरह फ्लॉप साबित होगा। जातीय समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस छह माह में ही औंधे मुंह गिर जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने यह बात शनिवार को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग में अत्यंत पिछड़ा वर्ग बनाकर उनके आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए सरकार विशेष सुविधा देने जा रही है। इसका फायदा पात्र लोगों को मिलेगा। नतीजा ऐसी आंधी शुरू होगी कि सारे विपक्षी 2014 की तरह ही हवा में उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह में मंत्री ने 200 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 22 को कैलिपर्स, दो को व्हील चेयर, 200 को बैसाखी, 22 को कृत्रिम अंग और 13 दिव्यांगों को श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, एसडीएम राकेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनूप सिंह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, भासपा के जिलाध्यक्ष राकेश राजभर, भाजपा नेता विजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए आरक्षित होंगे पांच फीसदी आवास
समारोह में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित आवास योजनाओं में पांच प्रतिशत कोटा दिव्यांगों का होगा। सरकारी नौकरियों में भी चार प्रतिशत कोटा देने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की जगह बैट्री वाली साइकिल दी जाएगी। सरकार से आठ लाख बैट्री चालित साइकिल की मांग की गई थी, फिलहाल आठ हजार ही मिल पाई है। इनका अगस्त महीने से वितरण होगा। इसमें पीछे की ओर सामान रखने की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांग इसका इस्तेमाल चलती दुकान के रूप में कर सकेंगे। इसके साथ ही बिहार की तर्ज पर यूपी के दिव्यांगजनों को भी एक हजार रुपये पेंशन देने का प्रयास जारी है।



सभी मंडलों खुलेंगे में बचपन डे केयर
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पिछले एक साल के कार्यकाल की विभागीय उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को हर वह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी उन्हें विशेष जरूरत है। एक साल में ही 6712 उपकरण बांटे गए हैं, जबकि पिछली सरकारें सात वर्षों में भी इतने उपकरण नहीं बांट सकी थीं। कृत्रिम अंग के लिए पहले दिव्यांगों को बाहर जाना पड़ता था, हमने इस दिक्कत को दूर कर दिया। ब्लॉकवार कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाए जा रहे हैं। पांच साल तक के मूक बधिर बच्चों के ऑपरेशन के लिए छह लाख खर्च किए जाने की व्यवस्था दी गई है। यूपी के दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से अन्य राज्यों में भी निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। पहले प्रदेश के महज आठ मंडल में ही बचपन डे केयर खुले थे। एक साल में सभी मंडलों में बचपन डे केयर खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed