{"_id":"5b0c5e574f1c1b9f6e8b4ffb","slug":"71527537239-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरमणि और मधुमणि का मेडिकल बोर्ड दोबारा करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरमणि और मधुमणि का मेडिकल बोर्ड दोबारा करेगा जांच
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 29 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
brd hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की मेडिकल बोर्ड दोबारा जांच करेगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने सीएमओ को पत्र लिखा है। जेल प्रशासन की मानें तो पिछली बार मेडिकल कॉलेज में दोनों की जांच अधूरी रह गई थी।
पूर्व मंत्री अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि को उत्तराखंड की अदालत से सजा हुई थी। दिसंबर 2008 को दोनों को गोरखपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। अमरमणि करीब साढ़े तेरह वर्ष की सजा काट चुके हैं। उनके बेटे अमनमणि ने पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार से स्वास्थ्य और उम्र का हवाला देते हुए समय पूर्व रिहाई की अर्जी लगाई है। इसकी सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल बोर्ड गठित कर जेल प्रशासन से रिपोर्ट देने को कहा। जेल प्रशासन ने 26 मई को अमरमणि और मधुमणि का मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था, लेकिन कुछ जांच बाकी रह गईं, जिसके अभाव में रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी।