{"_id":"5af09dba4f1c1b61098b8790","slug":"71525718458-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर के 178 रेलकर्मियों को पीसीसीएम अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर के 178 रेलकर्मियों को पीसीसीएम अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण, 2018 के तहत रेलवे अधिकारी क्लब में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार दिया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवराज सिंह ने मुख्यालय एवं तीनों मंडलों के 178 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के कर्मचारी यात्रियों से सीधे जुड़े होते हैं। यात्रियों से मधुर व्यवहार बनाना आप सभी का कर्तव्य है, इससे रेल की छवि अच्छी बनेगी। ड्यूटी के दौरान यूनिफार्म में रहें और यात्रियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के यात्री एवं माल यातायात से आय में काफी वृद्धि हुई है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इसके पूर्व प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के सचिव पीके मिश्र ने सभी का स्वागत किया। उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एके सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया । समारोह का संचालन कार्यालय अधीक्षक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (एफ एम) राधेश्याम, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एके सक्सेना, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण शुक्ला सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्यालय के सबसे ज्यादा रेलकर्मी पुरस्कृत
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारी रहे। मुख्यालय के 21, वाराणसी मंडल के 17, लखनऊ मंडल के 15 तथा इज्जतनगर मंडल के 7 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, चल टिकट परीक्षक, हमाल, वाणिज्य लिपिक, आरक्षण पर्यवेक्षक, टिकट संग्राहक, टिकट एवं पार्सल बुकिंग स्टॉफ, चपरासी, सफाईवाला शामिल थे।