फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिना मान्यता वाले 221 स्कूल बंद, 96 संचालकों पर केस दर्ज

बिना मान्यता वाले 221 स्कूल बंद, 96 संचालकों पर केस दर्ज

Sun, 06 May 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 06 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता वाले 221 स्कूल बंद, 96 संचालकों पर केस दर्ज
छापेमारी के दौरान बच्चों को घर भेज दिया गया। - फोटो : Amar Ujala
कुशीनगर हादसे के बाद चेते अफसरों ने शनिवार को बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। साथ ही शहर सहित 18 विकास खंडों के 221 स्कूल बंद करा दिए। 96 स्कूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। बंद स्कूलों के विद्यार्थियों को आसपास के विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। छापेमारी से पूरे दिन हड़कंप रहा। तमाम स्कूल बंद कर संचालक भाग निकले।
विज्ञापन


कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया था। इसका असर अब दिखने लगा है। शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने कक्षा एक से आठ तक चलने वाले 659 स्कूलों की जांच की। इसमें से 221 विद्यालय बिना मान्यता के चलते मिले। एडी बेसिक जेएन सिंह ने बताया कि कौड़ीराम विकास खंड के 23, चरगांवा के 26, पिपरौली के 20 और पिपराइच विकास खंड के 17 स्कूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। नगर क्षेत्र में बिना मान्यता स्कूल चलाने वाले 10 प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले भी अभियान चलाकर 38 स्कूल बंद कराए गए थे।

विज्ञापन


शहर से गांवों तक फैला फर्जीवाड़े का जाल
स्कूलों के फर्जीवाड़े का जाल शहर से गांवों तक फैला है। कौड़ीराम विकास खंड के 10, चरगांवा 11, पिपरौली 8, उरुवा 17, भटहट 8, बेलघाट 13, गगहा 14, बड़हलगंज 18, बांसगांव 11, खोराबार 12, ब्रह्मपुर 13, गोला 14, खजनी 12, पाली 9, सहजनवां 11, जंगल कौड़िया 7, कैंपियरगंज 9, सरदार नगर 7, पिपराइच विकास खंड के 9 और नगर क्षेत्र के 8 बिना मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मान्यता नहीं चलेगा कोई स्कूल : कमिश्नर
बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इसी सिलसिले में कमिश्नर अनिल कुमार ने शनिवार को बीएसए, डीआईओएस सहित तमाम अफसरों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने कहा कि बिना मान्यता के कोई स्कूल नहीं चलेगा। इस तरह का एक भी स्कूल चलता मिला तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


15 तक पूरा करें दाखिले का लक्ष्य
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने शनिवार को प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ में दाखिले का लक्ष्य 15 मई तक पूरा किया जाना चाहिए। यह काम प्रधानाचार्य और शिक्षकों को ही करना है। कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 100 फीसदी दाखिला दिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए शासन सतर से एक कमेटी भी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed