फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   योग के आठ वर्ल्ड रिकार्ड बने

योग के आठ वर्ल्ड रिकार्ड बने

Fri, 16 Mar 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 16 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
योग के आठ वर्ल्ड रिकार्ड बने
13 घंटे तक कपालभाति करने का रिकाॅर्ड बनाने के बाद योग गुरु महेश योगी को माला पहनाकर सम्मानित करते डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। जीजीआईसी ग्राउंड पर चल रहे हिंदू नववर्ष महोत्सव में चौथे दिन शुक्रवार को योग गुरु महेश योगी की अगुवाई एक मंच पर एक साथ योग के आठ विश्व रिकार्ड बने। इस दौरान गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार भी मौजूद रहे। रिकार्ड की पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में हुई। कार्यक्रम में योग गुरु ने 7.30 बजे से कपालभाति प्राणायाम शुरू किया। दस बजते ही उनका पिछला रिकार्ड टूट गया। बावजूद इसके प्राणायाम रात 8.40 तक अनवरत चलता रहा। ऐसे में 13 घंटे 10 मिनट नया विश्व रिकार्ड बन गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पांच बजे योग शिविर में योग गुरु ने लोगों को योग का अभ्यास कराया। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे से रिकार्ड बनाने के लिए योग शुरू हुआ। इसमें श्रवण कुमार (22) ने सुप्त गर्भासन में 2.25, अमित कुमार (19) गर्भासन में 2.25 घंटे रहकर रिकार्ड बनाया। योग में सबसे कठिन माने जाने वाले इन आसनों में अब तक कोई भी रिकार्ड स्थापित नहीं हुआ था। वहीं राहुल पाल (13 साल) ने मत्स्यासन को 3.30, इंद्र कुमार (12) ने हलासन में 4.10, सुशांत कुमार मिश्रा (13) कर्ण पीड़ासन में 4.40, पंकज यादव (22) 7.30 और खुशबू मिश्रा(18) ने ब्रह्मचर्य आसन में 9.15 घंटे तक तक रहकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
विज्ञापन


चंद्रिका प्रसाद (23) को तकियासन में रिकार्ड बनाना था, मगर आधे घंटे में ही उनका आसन टूट गया। गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार ने सभी योग साधकों के विश्व कीर्तिमान बनाए जाने की घोषणा की। वहीं विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी रिकार्डधारियों को सम्मानित करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। कहा कि डुमरियागंज की भूमि इस आयोजन की मेजबानी कर धन्य हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगीलो मारो ढोलना...
डुमरियागंज। महोत्सव के तीसरी शाम को बिरहा गायक प्रमोद यादव और उनकी टीम ने गीतों ने पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को लोटपोट कर दिया। प्रमोद ने भारतीय संस्कृति पर आधारित बिरहा के अलावा राजनीतिक दलोंको भी निशाने पर रखते हुए व्यंग्य और सामाजिक कुरीतियों और बदलते परिवेश पर भी चोट की। वहीं दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट की वाणी शुक्ला और वंदना पांडेय ने फिल्मी गीत रंगीलो मारो ढोलना... पर नृत्य की प्रस्तुति दी।


आज महोत्सव का समापन
डुमरियागंज। राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में चल रहे पांच दिवसीय हिंदू नववर्ष महोत्सव का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होगा। यह जानकारी देते हुए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी। कहा कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप्र सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.महेश सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed