{"_id":"5a7483294f1c1b805a8b7848","slug":"71517585193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग प्रदर्शनी
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शहरवासियों को लुभा रहा वुड प्रिंट और लिथोग्राफ आर्ट
0 अमृता कला वीथिका में चार दिवसीय पेंटिंग और वर्कशॉप का उद्घाटन
0 युवा चित्रकारों की कलाकारी ने किया कायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला एवं संगीत विभाग और अननोन आर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित चार दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी और वर्कशॉप शहरवासियों को युवा चित्रकारों की कलाकारी का कायल बना रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में छह राज्य और आठ विश्वविद्यालयों से जुटे युवा चित्रकार सामाजिक बदलाव की खूबियां पेश कर रहीं अपनी नायाब पेंटिंग से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। वुड प्रिंट, लिथोग्राफी, ईचिंग आर्ट से बनाई गई पेंटिंग को संस्था ने विक्रय के लिए भी पेश किया है।
यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में पुरवाई आर्ट एकेडमी और कुटुंब ग्लोबल के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो. वीके सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी छह राज्यों के चित्रकारों की नहीं बल्कि विविध संस्कृतियों की है। गोरखपुर के नवोदित चित्रकारों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। कुटुंब ग्लोबल के मुख्य संरक्षक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी कलाकारों के लिए मार्गदर्शक बनेगी। ललित कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. ऊषा सिंह ने चित्रकारों की हौसला आफजाई की और पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव केतन ने किया। प्रदर्शनी के प्रारूप पर अत्रि चेतन ने प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव, प्रो. सत्येंद्र सिंह, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, अचित्य लाहिड़ी, शबनम श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, ममता केतन आदि मौजूद रहे।