फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र लाएगी भाजपा-Maharajganj

एथलेटिक्स मीट में गुरुकुल कॉलेज बना चैंपियन

Sat, 11 Nov 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र लाएगी भाजपा-Maharajganj
एथलेटिक्स मीट की विजेता टीम। - फोटो : Amar Ujala
यूनिवर्सिटी के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर समापन हुआ। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में कुल 16 नए रिकार्ड एथलीटों की ओर से बनाए गए। इनमें नौ महिला खिलाड़ी और सात पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में ओवलऑल चैंपियन का खिताब गुरुकुल पीजी कॉलेज के सिर बंधा है। टीम ने 30 पदकों पर कब्जा जमाकर उपलब्धि हासिल की। पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब बहादुर मेमोरियल कॉलेज के धावक रंजीत कुमार और महिला वर्ग में गुरुकुल पीजी कॉलेज की छात्रा सोनी वर्मा को मिला है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आखिरी दिन चार नए रिकार्ड बने। हैमर थ्रो में 54.42 मीटर में सादिक और 400 मीटर रिले रेस में अरुण शुक्ला और लड़कियों में 1600 मीटर रेस में शैलजा और 100 मीटर रेस में सोनी वर्मा ने नया रिकार्ड बनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक आरपी सिंह और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुमन देवी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


समापन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वीके सिंह ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। संचालन सचिव डॉ. विजय चहल और डॉ. राजवीर सिंह ने किया। समारोह में प्रो. चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी सचिव माधुरी देवी ट्रस्ट ने सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष एथलीट को 5000 - 5000 रुपये पुरस्कार दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. सुषमा पांडेय एवं मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने सुमन सिंह एवं किरन चौहान के शानदार प्रदर्शन पर एक-एक हजार रुपये प्रदान किया।                           
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के विजेता खिलाड़ी
हॉफ मैराथन में राज किशोर रावत, 400 मीटर में प्रतीक पांडेय, हैमर थ्रो में सादिक, 400 मीटर रिले रेस में अरुण शुक्ला, 100 मीटर में आकाश वर्मा, 1600 मीटर में बहादुर


महिला वर्ग के विजेता खिलाड़ी
हॉफ मैराथन में सुमन सिंह, 400 मीटर हर्डल में बबीता सिंह, हैमर थ्रो में गुंजा गौर, 100 मीटर में सोनी वर्मा, 100 मीटर सोनी वर्मा        
                               
ये बने चैंपियन
1. वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में रंजीत कुमार, बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज, भटनी
2. बेस्ट एथलीट महिला सोनी वर्मा, गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी बड़हलगंज,
3. पुरुष वर्ग की चैंपियन टीम 63 अंकों के साथ बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज, भटनी  (7 गोल्ड, 5 सिलवर, 3 ब्रांज)
4. महिला वर्ग की चैंपियन टीम 69 अंकों के साथ गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी बड़हलगंज, (11 गोल्ड, 4 सिलवर, 2 ब्रांज)
5. ओवरऑल चैंपियन टीम 121 अंकों के साथ गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी बड़हलगंज, (16 गोल्ड, 10 सिलवर, 4 ब्रांज)
6. मार्च पास्ट प्रथम बहादुर यादव मेमोरियल कॉलेज भटनी, द्वितीय गोरखपुर यूनिवर्सिटी और तृतीय दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर
7. लाइफ टाईम एचीवमेंट - प्रो. सुमित्रा सिंह शिक्षा शास्त्र विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed