फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विनोद वन पहुंचे वन मंत्री, ली जानकारी

विनोद वन पहुंचे वन मंत्री, बाड़ों का किया निरीक्षण

Sun, 05 Nov 2017 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 05 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
विनोद वन पहुंचे वन मंत्री, ली जानकारी
विनोद वन का निरीक्षण करते वन मंत्री दारा सिंह। - फोटो : Amar Ujala
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को विनोद वन का निरीक्षण किया और वहां रखे गए जानवरों के बारे में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। चिड़ियाघर के निर्माण के बाद यहां के पशु- पक्षियों को वहीं शिफ्ट करना है। इस बारे में भी उन्होंने अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


वन मंत्री ने जानवरों के रख-रखाव व उनके आहार के बारे में पूछा। उन्होंने सांप, तोते, हिरन समेत सभी बाड़ों में जाकर उनकी उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बुढ़िया माई मंदिर गए और मां के दरबार में शीश नवाया। वन मंत्री के वहां पहुंचने की सूचना पर पास के रजही गांव के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने मंत्री से कहा कि बुढ़िया माई मंदिर फॉरेस्ट लैंड में पड़ता है, इसलिए यहां का विकास सालों से नहीं हो सका है। यहां लोकल स्तर पर अगर कोई निर्माण कार्य कराना चाहे तो नहीं करा सकता।
विज्ञापन


इस वजह से यहां न तो सड़क बना पाई है और न ही धर्मशाला का निर्माण हो सका है, जबकि धार्मिक स्थलों में यहां का महत्व बहुत है। वन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि अभी चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके खत्म होते ही उत्तर प्रदेश टूरिज्म व जिला प्रशासन से इसके विकास का प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक आर. हेमंत कुमार, डीएफओ एनके जानू, एडीएफओ एमके शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर निर्माण कार्य की प्रगति जानी
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को रामगढ़ फॉरेस्ट हाउस में चिड़ियाघर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान निर्माण कराने वाली निजी फर्म एसएस व आरएनएन कंस्ट्रक्शन फर्म के अधिकारी भी मौजूद रहे। फर्म के अधिकारियों ने फंड के संबंध में कुछ दिक्कत की बात कही। इसके अलावा उनका कहना था कि निर्माणाधीन चिड़ियाघर परिसर के आधे हिस्से में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी करने पर जलीय जीवों के जीवन पर संकट आ सकता है। वन मंत्री ने अधिकारियों से सावधानीपूर्वक बिना किसी क्षति के निर्माण कार्य आगे बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed