फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तहसील दिवस का बहिष्कार, हड़ताल पर रहे लेखपाल

तहसील दिवस का बहिष्कार, हड़ताल पर रहे लेखपाल

Wed, 18 Oct 2017 12:13 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 18 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस का बहिष्कार, हड़ताल पर रहे लेखपाल
नौगढ तहसील पर धरना देते लेखपाल संघ के लोग - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के लेखपाल मंगलवार को हड़ताल पर रहे और तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। हड़ताल का असर तहसील दिवस पर भी साफ दिखा। तमाम फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए पे ग्रेड 2800 करने, एसीपी की विसंगति दूर करने, निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जिले में स्थानांतरण करने, लैपटॉप व स्मार्टफोन देने, अप्रैल 2005 के बाद नयिुक्त लेखपालों को पेंशन देने आदि मांगों को लेकर आयोजित धरने में लेखपालों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। सदर तहसील परिसर में धरना के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता कृष्ण भूषण द्विवेदी व संचालन उमेश वर्मा ने किया। धरने में गिरीश चंद मिश्र, राम शंकर दुबे, संजय कुमार, सुरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे। उधर, बांसी तहसील में अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता व तहसील मंत्री दिलीप चौरसिया के संचालन में हुए धरने को जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री राम समुझ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, श्याम नाथ यादव, अरुण श्रीवास्तव, लल्लू प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, धर्मबीर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अवनीश कुमार, कृष्ण मोहन पटेल, राम अजोर चौधरी, जौहर अली, कधनंजय पांडेय, हरिश्चंद्र, परवेज आलम, राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। लेखपालों ने डीएम को ज्ञापन दिया। तहसील इकाई शोहरतगढ़ में प्रमोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता व मंत्री रामदेव यादव के संचालन में धरना हुआ। इसमें उमेश गौतम, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, हसन तमीम, अब्दुल हन्नान, विनय पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। तहसील इकाई इटवा के अध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता व मंत्री सुनील श्रीवास्तव के संचालन में धरने को दिनेश यादव, बैजनाथ आदि ने संबोधित किया। तहसील इकाई डुमरियागंज के अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता व मंत्री मोतीम अहमद के संचालन में हुए धरने को गंगोत्री पांडेय, अशोक त्रिपाठी, राजेश प्रताप मणि, विजय बहादुर, शकील हैदर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed