{"_id":"59e26fc84f1c1bcf538b76a0","slug":"71508011976-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी और जीएसटी से देश का स्वास्थ्य होगा बेहतर: डॉ. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी और जीएसटी से देश का स्वास्थ्य होगा बेहतर: डॉ. महेश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुद्रा प्रोत्साहन अभियान के तहत पर्यटन मंत्री और वित्त राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को पुरस्कृत किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी और जीएसटी देश की खराब सेहत को सुधारने में मददगार है। जैसे मलेरिया काबू करने को नीम जैसी कड़वी दवा लेनी होती है, वैसे ही नोटबंदी और जीएसटी कड़वे घूंट की तरह लग रहे हैं, जिसने अर्थव्यवस्था सुधारने में बड़ी मदद मिल रही है। नोटबंदी से तिजेरियों में जमा 1000 के 67 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस पहुंचे और देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बने।
यह नजरिया है केंद्रीय पर्यटन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा का। वह शनिवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से आयोजित मुद्रा प्रोत्साहन योजना के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर सोच देश को बेहतर बनाने की है। मुद्रा योजना भी कुछ ऐसी है। मुद्रा प्रोत्साहन अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए लाइन में खड़ा करना नही बल्कि उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को ध्यान में रखकर दिवाली मनाने का आह्वान भी किया।
डीएम राजीव रौतेला, सीडीओ अनुज सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में स्नेहलता वर्मा, अर्चना गुप्ता, किरन देवी, राजेन्द्र गुप्ता, विनय प्रताप, रूबी खातून को ऋण का चेक प्रदान किया। बताया कि इस योजना में प्रदेश में कुल 885 को ऋण दिया गया है। अंतिम शख्स तक न्याय की सोच के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष 12 रुपये जमा कर 2 लाख रुपये का बीमा कर रही है। एक करोड़ बेटियों के खाते में जीवन ज्योति की रकम जमा की गई है। 18 वर्ष की होने पर बेटियों को शादी के लिए इस रकम का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, संत प्रसाद समेत वीएस माथुर, डीएस भार्गव, शिव सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं कॉलेज परिसर में विभिन्न बैंक ने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुद्रा योजना का लोन देने में कोताही न बरतें बैंक : शुक्ला
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए लाइन में खड़ा होने की जगह स्वयं का रोजगार शुरू करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना की शुरुआत की है। अब तक देश के 3.96 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। निश्चित तौर पर यह बैंककर्मियों की मेहनत की बदौलत संभव हो सका है, लेकिन कई बैंक कर्मी कोटा पूरा होने का हवाला देकर इस योजना के तहत लोन मांगने वालों को लौटा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की मंशा के विपरीत है। बैंककर्मी इस प्रवृत्ति को छोड़ें और प्रधानमंत्री की मंशा को साकार करने में मदद करें। मुद्रा प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम देश के 50 स्थानों पर आयोजित किया गया है। यूपी में चार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित लाभार्थियों को चेक देने के साथ मेला आयोजित कर लोगों को जानकारी दी गई है।
जहां राजाओं का राज खत्म होता वहां से योगीराज शुरू : सिंह
प्रदेश के सिंचाई मंत्री और गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जहां राजाओं का राज खत्म होता है, वहां से योगी का राज शुरू होता है। यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ के रूप में मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री हर हाथ को काम और हर खेत को पानी पहुंचाने की योजना को साकार करने में लगे हुए हैं। मुद्रा योजना इसमें काफी सहायक साबित हो रही है।
लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव
मुद्रा योजना से मिला फायदा
- दवा की दुकान में अकाउंटिंग का काम करता था। बिजनेस शुरू करना चाहता था। पैसे के अभाव में संभव नहीं हो पा रहा था। मुद्रा योजना से 10 लाख का लोन हुआ। अब अपना व्यवसाय शुरू कर चुका हूं।
- शिशिर कुमार श्रीवास्तव
बैंक का रवैया काफी सकारात्मक
- मुद्रा योजना के संबंध में जानकारी मिली। एसबीआई असुरन शाखा के मैनेजर ने जरूरी कागजातों के संबंध में जानकारी दी। इन्हें उपलब्ध कराने के बाद कुछ दिन में ही मुद्रा योजना के अंतर्गत 10 लाख का लोन मिल गया।
- चंचल गौतम
डॉ. महेश का स्वागत किया
चरगांवा। डॉ. महेश शर्मा के गोरखपुर पहुंचने पर सांसद कमलेश पासवान के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फू ल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव के लिए अभी से अपने क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क करने का आह्वान किया। इस मौके पर सांसद, विधायक के अलावा चरगांवा ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, चरगांवा पूर्व ब्लाक प्रमुख रामाश्रय निषाद, जिला पंचायत सदस्य राम भोग सिंह, जिला पंचायत हनुमान, अर्जुन निषाद, अरशद खान, अन्नू पांडेय, संतोष शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।