फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जल निकासी की समस्या से लोग परेशान

जल निकासी की समस्या से लोग परेशान

Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जल निकासी की समस्या से लोग परेशान
महराजगंज। सिसवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक जैनीछपरा के लोग जल निकासी की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। आधे अधूरे कार्यों के कारण विकास के काम अधर में लटके हैं। इस वार्ड की मूल समस्या गंदे पानी की निकासी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। साथ ही सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

करीब 2800 की आबादी व 1520 वोटरों वाले दलित बहुल इस वार्ड को इस बार के चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव है जबकि 2012 के चुनाव में इस वार्ड के सामान्य सीटों में रखा गया है। इस वार्ड में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। लगभग एक वर्ष से सप्लाई का पानी नहीं आता है। वार्ड में विभिन्न स्थानों पर लगे आठ इंडिया मार्ग टू हैंडपंप में से छह खराब है। जो दो हैंडपंप ठीक हैं, उनका पानी पीने योग्य नहीं है। गंदे जल की निकासी न होने से नालियां बजबजा रही हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड में रहने वाले श्रीराम खरवार कहते हैं कि विकास कार्य आधे अधूरे पड़े हैं। वार्ड में सड़कों का निर्माण तो हुआ है परंतु जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई है। फिलहाल मुहल्ले के कुछ हिस्से का पानी रेलवे की भूमि की तरफ निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वार्ड के सुख्खल प्रसाद ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों में लोगों के घरों में पानी भरा रहता है। एक सार्वजनिक पोखरी है, परंतु उस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। शुद्ध पेयजल के लिए भी परेशानी होती है।
वार्ड के अयोध्या प्रसाद गिरी ने कहा कि दलित बस्ती में बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। मुहल्ले के विकास को लेकर वादे तो बहुत हुए लेकिन पूरा किसी ने नहीं किया। सार्वजनिक शौचालय तक नहीं बना है। नाली, सड़क की दशा भी ठीक नहीं है।
सीता प्रसाद गौतम ने कहा कि कहने के लिए यह नगर है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। वार्ड में सड़क का निर्माण तो किया गया है परंतु मानक के विपरीत कार्य होने से सड़कें निर्माण के एक साल के अंदर टूटने लगी। शौचालय निर्माण के लिए वार्ड के कुछ लोगों को सरकारी योजना की पहली किश्त की रकम मिली है।
पूर्व सभासद गुलाबी देवी का कहना है कि जितना संभव हो सका उन्होंने विकास कार्य कराने की कोशिश अपने कार्यकाल में की। मुहल्ले में इस समय समस्याओं का अंबार है लेकिन नगर पंचायत की ओर से जरा भी ध्यान नहीं दिया गया।

निवर्तमान सभासद सुनील शाही का कहना है कि वार्ड नंबर एक विकास कार्य के मामले में सबसे आगे रहा है। इस वार्ड में पथ प्रकाश की व्यवस्था के अलावा नालियों व सड़कों का भी निर्माण कराया गया है। शौचालय निर्माण के लिए सरकारी योजना से अनुदान के लिए कई लोगों के फार्म भरवाए गए थे। शौचालय निर्माण की पहली किश्त भी आ चुकी है। करीब पचीस प्रतिशत लोग शौचालय का निर्माण भी करा चुके हैं। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भी धन आया था परंतु कुछ लोगों की तरफ से अवरोध पैदा किए जाने से निर्माण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed